Header Ads

Buxar Top News: छात्र शक्ति के गंगा सफाई अभियान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल



उनके साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विंध्यांचल पाठक, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन निश्चल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सुशील राय समेत पूरी टीम शामिल रहेगी.
- छात्रशक्ति के 194 वें रविवार को सफाई अभियान में शामिल होंगे सभी.
- पूर्व से तय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सहभागी बनने की जताई इच्छा.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: वर्षो से लगातार चल रहे गंगा के सफाई अभियान के 194 वें रविवार को छात्रशक्ति के इस अभियान को बल देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बैकुंठपुर गोपालगंज के विधायक मिथिलेश तिवारी, उजियारपुर के सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं किसान मोर्चा की पूरी जिला टीम गंगा स्वछता से जुड़े इस अभियान में शामिल होगी.

जानकारी देते हुए छात्रशक्ति सौरभ तिवारी ने बताया कि मां गंगा की निर्मलता के प्रति संकल्पित अभियान में शामिल होने के लिए बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का आगमन पूर्व से ही तय था. इसी बीच प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंच रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी छात्रशक्ति के इस प्रयास में अपनी सहभागिता देने की इच्छा जताई. उनके साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विंध्यांचल पाठक, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन निश्चल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सुशील राय समेत पूरी टीम शामिल रहेगी.

















No comments