Header Ads

Buxar Top News: प्रो.राकेश सिन्हा बने राज्यसभा सदस्य भाजपा युवा मोर्चा की बक्सर इकाई ने जताई प्रसन्नता ..



उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा का देश के उच्च सदन में मनोनयन बिहार के लिए गर्व का विषय है. वैचारिक क्षेत्र में सतत गतिशील रहकर एवं बौद्धिक विमर्श में सकारात्मकता एवं राष्ट्रवाद को अधिष्ठापित करने में श्री सिन्हा की उल्लेखनीय भूमिका अद्वितीय है. 

- राज्यसभा सदस्य मनोनीत करने के लिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई.
- कहा, सकारात्मकता एवं राष्ट्रवाद को अधिक स्थापित करने में रही है उल्लेखनीय भूमिका. 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार के लाल संघ विचारक प्रोफ़ेसर राकेश सिन्हा को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिन्हा ने  हर्ष व्यक्त किया है. डॉक्टर राजेश ने राकेश सिन्हा को राज्यसभा सदस्य मनोनीत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा का देश के उच्च सदन में मनोनयन बिहार के लिए गर्व का विषय है. वैचारिक क्षेत्र में सतत गतिशील रहकर एवं बौद्धिक विमर्श में सकारात्मकता एवं राष्ट्रवाद को अधिष्ठापित करने में श्री सिन्हा की उल्लेखनीय भूमिका अद्वितीय है. श्री सिन्हा के मनोनयन से राज्यसभा में राष्ट्रीय हित के मुद्दों को और मुखरता मिलेगी. 

बधाई देने वालों में राजीव रंजन सिंह, निर्भय राय, निक्कू तिवारी, बिट्टू सिंह, राहुल दुबे, शेखर सुमन, ज्वाला सैनी, आदित्य ठाकुर, विपुल राय, ऊर्जेश राय, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, दीपू तिवारी आदि शामिल थे.

















No comments