Header Ads

नगर भवन में महिलाओं के साथ अब पुरुषों के लिए भी व्यायामशाला ..

महिला व्यायामशाला में महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी है. इसी बीच जिला पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अब पुरुष व्यायामशाला भी खोली जा रही है. जिसके लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. 

- पूर्व से संचालित महिला व्यायामशाला की सफलता के बाद प्रशासन ने लिया फैसला.
- दो पालियो में संचालित होगा जिम, 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारत सरकार जहां फिट इंडिया अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे रही है. वहीं, जिला प्रशासन के द्वारा भी इस पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में नगर भवन के परिसर में चल रहे महिला व्यायामशाला के अतिरिक्त अब पुरुष व्यायामशाला खोली जा रही है.

इस संदर्भ में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मिली जानकारी को बताते हुए खेल उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि, नगर भवन के ऊपरी तल में पूर्व से ही महिला व्यायामशाला संचालित हो रही है. महिला व्यायामशाला में महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी है. इसी बीच जिला पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अब पुरुष व्यायामशाला भी खोली जा रही है. जिसके लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. उन्होंने बताया कि, महिला व्यायामशाला जहां सुबह में संचालित होती है. वहीं, पुरुष व्यायामशाला सुबह और शाम दोनों समय संचालित की जाएगी.

500 और 1000 है सुरक्षित राशि, 100 और 200 रुपये है मासिक शुल्क:

खेल उपाधीक्षक ने बताया कि, व्यायामशाला में निबंधन के लिए लोग सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक व्यामशाला में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. व्यायामशाला में नामांकन के लिए जहां महिलाओं को 500 रुपये सुरक्षित राशि के रूप में जमा करना होगी वहीं उनसे बतौर मासिक शुल्क 100 लिए जाएंगे. पुरुषों के लिए पुरुषों के लिए के लिए सुरक्षित राशि के रूप में 1000 रुपये जमा कराए जाएंगे. वहीं, दूसरी तरफ उनसे मासिक शुल्क के रूप में 200 रुपये लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि, सुरक्षित राशि व्यामशाला छोड़ने पर वापस कर दी जाएगी.

दोनों पालियों में संचालित होगी पुरुष व्यायामशाला:

खेल उपाधीक्षक ने बताया कि, पुरुष व्यामशाला दोनों पारियों में संचालित होगी. सुबह की पाली में व्यायामशाला 6:00 बजे से 7:30 बजे तक वही संध्या पाली में 5:00 से 7:00 तक संचालित की जाएगी. वहीं, महिला व्यायामशाला सुबह 7:45 से 8:45 तक संचालित होगी.

महिला तथा पुरुष प्रशिक्षक देंगे सेवाएं:

खेल उपाधीक्षक ने बताया कि, व्यायामशाला में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कबड्डी खिलाड़ी सुमन कुमारी अपनी सेवाएं दे रही हैं. वहीं, अब पुरुषों को प्रशिक्षण देने के लिए शारीरिक शिक्षक आशीष कुमार की सेवाएं ली जाएंगी. आशीष कुमार खुद भी बॉडी बिल्डर हैं. वैसे में वह लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत होंगे.
















No comments