Header Ads

Buxar Top News: इटाढ़ी में ठांय-ठांय, कई जख्मी ...


बक्सर : शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे इटाढ़ी थानाक्षेत्र के बरहना गाँव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर  कुछ लोग आपस में भिड़ गए बात बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक जा पहुंची |   इस गोलीबारी में तीन लोग जख्मी कर गए  जिनका इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है | घटना के विषय में जानकारी के अनुसार बरहना गांव में बिहार सरकार की जमीन के कब्जे को लेकर रामनाथ मिश्रा और शिवदरस पांडेय बीच सुबह में में तू-तू, में-मैं हुई थी पुनः दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों के लोग  अपने समर्थकों के साथ उस जमीन को कब्जा करने के लिए वहां पहुंचे | बात कहा सुनी से लाठी-डंडे तक जा पहुंची|  अंततः दोनों पक्षों के लोगों ने गोलियां चलानी शुरु कर दीं जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये, घायलों में रामनाथ मिश्रा, जगेश्वर मिश्रा और राजेश यादव को गोली लगी है | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया | वहीँ गाँव में दशशत का माहौल है | 
थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि बिहार सरकार की जमीन पर घर बनाने को लेकर हुए विवाद में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है | घायलों को छर्रे लगे हैं |  वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |

No comments