Header Ads

Buxar Top News: छात्रा से जबरदस्ती का प्रयास, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को कोरानसराय थानाक्षेत्र में पढ़ने जा रही छात्रा से गाँव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा शुक्रवार को कोरानसराय-मठिला मार्ग स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी उसी दौरान गाँव के ही एक युवक धनजी पासवान लड़की पर फब्तियां कसने लगा | यही नहीं जब लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उसने उसको पकड़ कर खींचना शुरू कर दिया | लड़की के शोर मचाने पर युवक भाग निकला जिसके बाद जैसे तैसे जान बचा कर लड़की घर भागी |

लड़की ने घर पहुँचने पर परिजनों से यह बात बताई | हालांकि, लोक लाज के भय से परिजनों ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई |
थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि मामले की गम्भीरता देखते हुए पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी से उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया |


No comments