Header Ads

Buxar Top News: परिणय सूत्र में बंधे युवा कांग्रेस प्रवक्ता पंकज उपाध्याय विवाह समारोह में शामिल हुए कई राजनीतिक दिग्गज ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रविवार की शाम बक्सर की धरती पर एक यादगार शाम बन गयी | कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का एक साथ आगमन हुआ | मौका था बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के युवा प्रवक्ता पंकज उपाध्याय के विवाह समारोह का | गणेश वंदना के साथ शुरु हुए वैवाहिक कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से युवा नेता परिणय सूत्र में बांध गए | नगर के बाईपास रोड स्थित होटल वैष्णवी क्लार्क इन में संपन्न हुए विवाह समारोह में शिरकत करने तथा नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने कांग्रेस के कई दिग्गज पहुंचे | उन्होंने नवदंपत्ति को वैवाहिक जीवन की मंगलमय शुभकामनाएं दी |

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, बेगूसराय विधायक अमिता भूषण, मधुबनी विधायक भावना झा, रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना, एमएलसी तनवीर अख्तर, बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा, बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार पाठक, बिहार आईटी सेल के चैयरमैन ई.संजीव सिंह, बिहार कांग्रेस कमिटी के सचिव रंजीत झा, बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पाण्डेय, डॉ. मनोज पाण्डेय, शमशुल हक़ हाशमी, राजर्षि राय छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी, सन्तोष पाण्डेय, झुन्ना शुक्ला , मुरारी मिश्रा, भरत प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे | 


No comments