Buxar Top News: बिजली विभाग का बड़ा कारनामा: फल विक्रेता को साढ़े चार लाख का बिल ...
![]() |
| पीड़ित महिला |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिजली विभाग के कारनामे तो अक्सर सुनने को मिलते हैं मगर कभी
कभी ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं जिनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है |
नगर के गोला बाज़ार वार्ड संख्या 14 के
रहने वाले परमानंद आर्य जो कि फल बेचने का काम करते हैं उनको साढ़े चार लाख का बिजली
बिल मिला है | मामले में फल विक्रेता की पत्नी ललिता देवी ने हमें बताया कि उनको तीन
माह पूर्व ही 4 लाख 67 हजार 972 रुपये का बिल आया था जिसको देखकर उनके
होश ही उड़ गए | घर में एक दो बल्ब तथा पंखे चलाने पर इतना बिल कैसे आया उनकी समझ
से यह बात परे थी | विभागीय चूक की शिकायत उन्होंने विभाग के कई अधिकारियों को की
मगर तीन माह बीत जाने के बाद भी अब तक उनके बिल में सुधार नहीं हो पाया |
ऐसे में यह तो स्पष्ट है कि बिजली विभाग
के खिलाफ़ लगातार मिल रही शिकायतों के लिए विभाग लाख सफाई दे मगर कहीं न कहीं विभाग
के कर्मियों की लापरवाही साफ़ नज़र आ रही है |
![]() |
| बिजली बिल |





Post a Comment