Buxar Top News: धावा दल द्वारा चला अभियान, तीन बाल मजदूर मुक्त ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: श्रम अधीक्षक रोहित
कुमार के नेतृत्व में धावा दल 1 के द्वारा तीन बाल मजदूरों को नगर के विभिन्न इलाकों
से मुक्त कराया गया | जिसमें भोला शर्मा नामक बाल श्रमिक को इटाढ़ी रोड स्थित माँ
इन्टरप्राईजेज नामक गैरेज से तथा गुड्डू साह तथा राज रौशन नामक बाल श्रमिक को गोलंबर
स्थित गंगा भोग मिष्ठान भण्डार से मुक्त कराया गया |
धावा दल का नेतृत्व श्रम अधीक्षक बक्सर तथा बाल कल्याण समिति कि
सदस्या तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा चाईल्ड लाइन के सदस्य कर रहे थे |
जानकारी बाल कल्याण समिति के आदेश पर उपरोक्त तीनों बच्चों को उचित
संरक्षण बालगृह बक्सर भेजा गया |



Post a Comment