Header Ads

Buxar Top News: राजपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से दो लोग जख्मी ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राजपुर में सिलेंडर फटने से दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए | इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे राजपुर थानान्तर्गत राजपुर गाँव में भोला पासवान के घर में सिलेंडर फटने से  गृह स्वामी भोला पासवान तथा गाँव के ही अशोक पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए | दरअसल भोला पासवान के घर में सिलेंडर की लीकेज को ठीक करने गैस एजेंसी के कर्मी अशोक पासवान गए हुए थे | इसी दौरान माचिस जला कर चेक करने के क्रम में यह हादसा हो गया |
दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भरी कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है | 

No comments