Header Ads

Buxar Top News: मंगल में अमंगल: मुंडन समारोह में शामिल किशोर गंगा में डूबा ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बुधवार को नैनीजोर ओपी थाना क्षेत्र के बिहारी घाट पर स्नान के दौरान एक किशोर गंगा में डूब गया | किशोर की पहचान छोटकी नैनीजोर के रहने वाले राजबली यादव के पुत्र मुकेश कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है |
प्राप्त जानकारीं के अनुसार किशोर गाँव के ही एक मुंडन संस्कार समारोह शामिल होने आया था | सभी लोग मुंडन संस्कार को संपन्न कराने में लगे थे इसी दौरान स्नान के के क्रम में युवक डूब गया | वहां मौजूद लोगों ने काफी खोजबीन की परन्तु जब शव नहीं मिला तो लोगों ने इसकी सूचना नैनीजोर ओपी की पुलिस को दी पुलिस गोताखोर और महाजाल के साथ बिहारी घाट पहुची कर खोजबीन शुरु कर दी है | नौनीजोर ओपी थानाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने बताया कि शव की खोजबीन के लिए गोताखोर और महाजाल की मदद ली जा रही है | हालांकि, तेज हवाओं के कारण गंगा में उफ़ान जैसा माहौल बना हुआ है जिसकी वजह से शव की तलाश में परेशानी हो रही है | वहीं खबर लिखे जाने तक मुकेश का शव नहीं मिला है |
दूसरी ओर इस घटना के बाद मुंडन संस्कार में शामिल लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है | 

No comments