Header Ads

Buxar Top News: रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का तांता, मेगा हेल्थ कैम्प,विचार गोष्ठी का आयोजन,...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस की बक्सर शाखा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |
सर्वप्रथम सुबह करीब आठ बजे रेडक्रॉस भवन में झन्डातोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में संस्था की बक्सर शाखा के अध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने झन्डातोलन किया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, प्रसिद्द चिकित्सक डॉ. सी एम सिंह, रेडक्रॉस बक्सर शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, सचिव डॉ.श्रवण कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, समाजसेवी सत्यदेव प्रसाद, ग्लोबल विश्वामित्र अस्पातल के निदेशक डॉ. वी के सिंह, समाजसेवी सुरेश संगम, राजर्षि राय, अवधेश जी, दौलत गुप्या, एम. बुलबुल, मो. मुख्तार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
वहीँ सुबह दस बजे से रेडक्रॉस में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के सैकड़ों रोगियों की नि:शुल्क चिकित्सा की गयी | इस दौरान डॉ.तनवीर फ़रीदी समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे |


उपाध्यक्ष डॉ.शशांक शेखर ने बताया कि रेडक्रॉस ने पूरे विश्व में मानवता की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है | संस्था के द्वारा मानवता को समर्पित अब तक के कार्यों की समीक्षा सह विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया है |


No comments