युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आत्मा द्वारा मशरूम विषय पर प्रशिक्षण की हुई शुरुआत ..
आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सात निश्चय में एक निश्चय कृषि के क्षेत्र में युवाओ का कौशल विकास करना है, जिसके अंतर्गत मशरूम विषय पर कौशल प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है
- आत्मा द्वारा ई किसान भवन बक्सर में बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत किया जा रहा है आयोजन.
- किसानों को कराया जाएगा 240 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सदर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन के सभागार में दिन शुक्रवार को कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वाधान में मशरूम विषय पर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया. आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सात निश्चय में एक निश्चय कृषि के क्षेत्र में युवाओ का कौशल विकास करना है, जिसके अंतर्गत मशरूम विषय पर कौशल प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, प्रशिक्षण के दौरान कुल दो सौ चालीस घंटे का आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा. पाठ्यक्रम समाप्ति उपरांत सभी प्रशिक्षनार्थियो का मूल्याकन कर दक्षता प्रमाण पत्र दिया जायेगा, जो निजी रोजगार मुहैया कराने में मददगार साबित होगा. आगे उन्होंने कहा कि मशरूम प्रशिक्षण में कुल तीस युवक-युवतियो का चयन किया गया है, जिन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार देने की प्रक्रिया की ओर उन्मुख किया जायेगा. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि आत्मा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा. बी एस डी एम प्रभारी विकास कुमार राय ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण हेतु दो मास्टर ट्रेनर की तैनाती की गई है जो पाठ्यक्रम के दौरान मशरूम के पौष्टिक एवं औषधीय गुण, श्वेत, विभिन्न प्रकार के मशरूम उत्पादन तकनीक, मशरूम के व्यंजन, व्यावसायिक मशरूम का फार्म संरचना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम का समन्वय दीपक कुमार द्वारा किया गया. मौके पर बी टी एम रमाकांत दीक्षित, राजेश कुमार राय, अजय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विपिन कुमार शर्मा सहित प्रशिक्षु गामा प्रसाद, धनपति नारायण सिंह, रजत केशरी, विनोद कुमार सहित तीस प्रशिक्षु उपस्थित रहे.











Post a Comment