दो हफ्तों से गायब है रेलकर्मी पत्नी ने लगाई डीआरएम से गुहार ..
उन्होंने बताया है कि उनके पति तारकेश्वर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा इलाज के लिए उन्हें दिसंबर माह की 12 तारीख को मंडल अस्पताल, दानापुर में भर्ती कराया गया था
- इलाज के दौरान दानापुर रेल अस्पताल से गायब हो गए हैं कर्मी.
- दर्ज कराई गई है प्राथमिकी, नहीं मिल रहा है सुराग.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रेलवे आईओडब्ल्यू कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत चौकीदार अस्पताल से गायब हो गए हैं. मामले को लेकर उनकी पत्नी हेवन्ती देवी ने डीआरएम को पत्र लिखकर सरकारी सहायता देने का अनुरोध किया है.
अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पति तारकेश्वर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा इलाज के लिए उन्हें दिसंबर माह की 12 तारीख को मंडल अस्पताल, दानापुर में भर्ती कराया गया था. जहां से वह 5 जनवरी को बिना बताए कहीं चले गए. हेवंती देवी ने आशंका जताई कि उनके पति के साथ कोई हादसा भी हो सकता है. हालांकि, उन्होंने मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लेकिन अब तक उनके पति का कोई सुराग नहीं लगा है.
इधर पति के ना रहने से दो बच्चों के लालन-पालन में खासी परेशानियां सामने आ रही है. ऐसे में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.













Post a Comment