Buxar Top News: बाइक लूटकाण्ड का हुआ खुलासा, गोली-बन्दूक समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, बाइक बरामद ...
![]() |
बरामद हथियार, कारतूस तथा मोबाइल |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से त्रस्त
पुलिस व आमजन के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा |
बाइक चोरी तथा लूट की कई घटनाओं में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने
लूट की दो बाइकों तथा देशी कट्टे तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है |
![]() |
प्रेस वार्ता करते आरक्षी उपाधीक्षक |
इस अपराधियों में से एक की गिरफ्तारी बगेन थाना क्षेत्र तथा दो की
सोनवर्षा थानाक्षेत्र से की गयी है | गिरफ्तार अपराधियों आने अपना जुर्म स्वीकार
कर लिया है | डुमरांव में आयोजित एक प्रेस
वार्ता के दौरान दोनों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया | आरक्षी अधीक्षक
उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों अपराधी दूसरे जिले के रहने वाले हैं | उन्होंने
बताया कि गैंग में शामिल एक अन्य अपराधी छापेमारी के पकड़ में नहीं आया |
गिरफ्तार अपराधियों में संजय यादव ग्राम केशरी, थाना धनगाई जिला भोजपुर, विनोद यादव पिता रामजी यादव ग्रांम
अंगियांव, जिला भोजपुर, होरिक यादव ग्राम-
बड़का बुधना, थाना सह जिला सासाराम शामिल हैं। एसपी ने बताया
कि इन अपराधियों के पास से सोनवर्षा ओपी के लोकपुर गाँव के अरविन्द कुमार सिंह से
लूटी गयी बाइक समेत चोरी की एक अन्य बाइक बरामद की गयी है | चोरी की दोनों बाइकों
में से एक बाइक विनोद यादव के यहां से बरामद हुई तथा बाइक संजय यादव के यहां से बरामद
हुई वहीँ होरिक यादव के पास से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस मिला | इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं |
उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी सोनवर्षा, बगेन, ब्रह्मपुर तथा डीआइयू टीम
के संयुक्त प्रयास से संभव हो सकी तथा इसमें मोबाइल सर्विलांस का भी विशेष योगदान
रहा |आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि बाइक लूट कांड में गिरफ्तार अपराधी विनोद यादव की
ससुराल मुरार में है। चोरी के बाद वह ससुराल में ही छिप जाता था |
प्रेस वार्ता के दौरान डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह तथा अन्य थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे |
इन अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है |
Post a Comment