Buxar Top News: फोन की घंटी बनी खतरे की घंटी, पलक झपकते ही गायब हो गए हजारों रुपए ...
बक्सर: नगर थानान्तर्गत मुसाफिर गंज के रहने एक युवक से हजारों रुपए की
साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय
मुह्ह्ले के अविनाश कुमार सिंह के यहाँ एक अनजान फोन आया | फोन करने वाले व्यक्ति
ने खुद को बैंक का अधिकारी बनाते हुए उनसे खाते सम्बंधित जानकारियां मांगी |
उन्होंने विश्वास करते हुए सारी जानकारियां दे दी जिसके बाद तुरंत ही उनके मोबाइल
पर सन्देश आया जिसमें खाते से लगभग तीस हज़ार रुपए की खरीददारी का विवरण था |
उन्होंने मामले की जानकारी नगर थाने को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई
है | नगर थानाध्यक्ष राघवदयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है |
Post a Comment