Header Ads

Buxar Top News: बक्सर पहुँचते ही सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन ...







बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: स्थानीय सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे आज अपने तीन दिवसीय बक्सर प्रवास के क्रम में बक्सर पहुंचे | बक्सर पहुँचते ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए शहर में भिक्षाटन किया सांसद महोदय घूम- घूम कर लोगों से सहयोग मांग रहे थे। उत्तरी बिहार में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगो की मदद हेतु भिक्षाटन का आरम्भ भाजपा कार्यालय से हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मॉडल थाना पहुंचकर समाप्त हुआ । श्री चौबे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के बुद्धिजीवी साथ थे।












No comments