Header Ads

Buxar Top News: खाना बनाने के क्रम में जली महिला, इलाज़ के दौरान हुई मौत ...






बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  शुक्रवार की सुबह सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गाँव की एक महिला स्टोव पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गयी तथा बुरी तरह जलने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी|
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला बबली देवी, पति सोनू गोंड़ स्टोव पर खाना बना रही उसी दौरान साड़ी में आग पकड़ लेने की वजह से वह बुरी तरह झुलस गयी जिसके बाद आनन-फ़ानन में उसे बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी | बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी | उसके साथ सिर्फ उसका आठ माह का बच्चा मौजूद था | घटना की सूचना पड़ोसियों ने उसके पति को दी |
मृतका का मायका कोचस बताया जा रहा है तथा सोनू से उसकी शादी वर्ष  2012 में हुई थी |  थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला अभी दर्ज नहीं किया गया है |








No comments