Header Ads

Buxar Top News: श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रालोसपा बक्सर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिया धन्यवाद ...






बक्सर  टॉप न्यूज़: रालोसपा बक्सर जिला कार्यालय में प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान 23 अगस्त को आयोजित शिक्षा में सुधार सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया साथ ही 15 अक्टूबर को पटना गांधी मैदान में आयोजित रैली पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में श्रीकान्त कुशवाहा, बबन कुशवाहा, सुकुल राम, बिहारी पासवान, कमल सिंह, गोविन्द प्रधान, दिनानाथ ठाकुर, शिवप्रसाद कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा समेत अन्य शामिल रहे।







No comments