Header Ads

Buxar Top News: बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया विद्यार्थी परिषद, बक्सर एवं इटाढ़ी में किया भिक्षाटन ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बक्सर नगर तथा इटाढ़ी बाज़ार में भिक्षाटन किया गया। सहायता राशि के लिए विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता स्थानीय किला मैदान से निकलकर पी.पी. रोड होते हुए मुनीब चौक, जमुना चौक, मेन रोड में बाढ़ पीड़ितो के लिए गुहार लगाया गया। इस दौरान महिलाएं सबसे ज्यादा आगे बढ़कर दान दिया इसके साथ ही शहर के दुकानदारों एवं नागरिको ने भी बढ़चढ़ कर पीड़ितो की मदद की। इस दौरान कुल 19118 रू एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद् के विश्वविद्यालय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान अनुराग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उतर बिहार में आयी प्रलयकारी बाढ़ में लाखों लोग बेघर हुए है। वहीं अबतक 100 से मौते हो चुकी है लोग स्कूलो, टेन्टो में शरण लिए हुए है। खाने पीने के लिए भी काफी परेशानीयां हो रही है। उन पीड़ितो के मदद के लिए अपने कमायी का एक छोटा सा हिस्सा उनको दान करें ताकि उनकी जिन्दगी को बचाया जा सके। इस दौरान विभाग प्रमुख नवीन तिवारी, विवेक सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दीपक यादव ने की, जबकि गजेन्द्र सिंह, सन्नी सिंह, त्रिभुअन पाण्डेय, अविनाश कुमार, बाबुलाल राय, बालेश्वर राय, विकास, शुभम, मोहित, विरेन्द्र, रामबाबू समेत दर्जनो कार्यकर्ता शामिल रहे।
दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद इटाढ़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा उतरी बिहार के 14 जिलो में आई भीषण बाढ़ में त्रस्त लोगों के लिए इटाढी बाजार में भिक्षाटन किया गया,
 कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड संयोजक अभिषेक पाठक ने किया
कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर के जिला संयोजक दीपक यादव ने कहा कि जब जब इस राष्ट्र पर कोई आपदा या विपत्ति आई है तो परिषद के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर उस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहने का कार्य किया है ,
ABVP के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर भी चलाया जा रहा है परिषद के कार्यकर्ता शिविर को सफल रूप देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरे देश में मानवता का संदेश देते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं  | दीपक ने बताया कि इस दौरान 5747 रूपए का सहयोग मिला |
 कार्यक्रम में प्रखंड सहसंयोजक अर्जुनओझा , छोटू पाठक, चेतन पाठक
 कार्यालय मंत्री अमर पाठक, कोषाध्यक्ष शिवम पाठक, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना कुमार ,जितेंद्र ,धनजी, मोहित पाठक ,राजेश सिंह, हनुमान ,राज गुप्ता , कन्हैया, संजीव झा ,अमित शर्मा ,प्रिंस कुमार ,राजा ,रविदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे











No comments