Header Ads

Buxar Top News: एक्शन में पुलिस, एसपी के आदेश पर एक्टिव हुआ एन्टी रोमियो दस्ता, मनचलों की हुई पहचान ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  जिले में नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार अपराध और अपराधियों के ख़िलाफ़ जंग छेड़े हुए हैं | नगर में वाहनों की सख्त चेकिंग अभियान के साथ-साथ उनके निर्दश पर जिले में मनचलों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत गुरुवार से कर दी गई है। पहले दिन नगर के सभी शैक्षणिक संस्थानों के इर्द-गिर्द मंडराते मनचलों की पहचान की गई। जिला मुख्यालय के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के समीप लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सुनने को मिलती थी। इसको लेकर कई दफा पुलिस से इसकी शिकायतें भी की गई थी। बावजूद, पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने के चलते मनचलों के हौसले चरम पर है।

हालांकि, पूर्व में भी इस तरह के अभियान एक-दो बार चलाए गए थे। पर अभियान में ढिलाई बरतने से इसका सार्थक परिणाम देखने को नहीं मिला। इधर, जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही नए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने पहले तो पूरे जिले का जायजा लिया तथा अब एक के बाद एक कई अभियानों की शुरुआत पुलिस द्वारा कर दी गई। इस सम्बन्ध में एसपी के आदेशानुसार जिला मुख्यालय में प्रतिदिन नगर के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए मुख्य रूप से मुख्यालय के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग की कमान महिला थाना तो दूसरे की कमान अनु.जाति थाना को सौंपा गया है। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन उनके क्षेत्र में आने वाले स्कूलों और कोचिंग के बाहर मंडराते मनचलों की फोटोग्राफी कराई गई। शुक्रवार से मनचलों के खिलाफ विशेष कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस सन्दर्भ में लड़कियों से भी बात कर उन्हें कुछ खास कदम उठाने की जानकारी दी गई है। एसपी के आदेशानुसार सादे वेश में भी पुलिस के जवान तैनात किए जा रहे हैं। जो किसी को भी लड़कियों के साथ गलत हरकत करते देख तुरंत दबोच लेंगे।
बहरहाल, पुलिस के इस एक्शन प्लान को देखने के बाद नवोदित अपराधियों पर भी लगाम लगने का भरोसा जगा है ..











No comments