Header Ads

Buxar Top News: महिलाओं के हितों की रक्षा को "नारी विश्वास भारती" के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित !

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलन्द करने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा.

- वक्ताओं ने कहा मुख्यधारा में लाने की है जरूरत, विधानसभा में भी बढ़ाया जाए आरक्षण.
- महिलाओं को गुलाब का फूल देकर किया गया सम्मानित.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक किला मैदान के रामलीला मंच पर ‘‘नारी विश्वास भारती’’ के बैनर तले विश्व महिला दिवस मीरा देवी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न की गई. कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया. वहीं उद्घाटन संयुक्त रूप से नगर थानाध्यक्ष, अविनाश कुमार, युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार यादव, एवं रेडक्राॅस के चेयरमैन डाॅ. आशुतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की किया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलन्द करने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा. साथ ही डाॅ. यादव ने कहा कि अब हिन्दुस्तान के विधानसभा एवं लोकसभा में 35 प्रतिशत आरक्षण की आवश्यकता है तभी पुरूष एवं महिलाओं की खाई को पाटी जा सकती है. उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गठन 8 मार्च 1914 को हुआ. इस सभा को संबोधित करते हुए रेडक्राॅस के चेयरमैन डाॅ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि नारी विश्वास भारती का यह कदम सही है कि महिलाओं को जागरूक कर मुख्यधारा में लाना. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों का सम्मान नारी है और यह पूजनीय है. सरकार ने पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को एक-एक गुलाब के फूल से सम्मानित कर आगे बढ़ने पर जोर दिया. 

कार्यक्रम का आयोजन पवन कुमार सिंह एवं रामाशीष कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में विनोद कुमार सिंह, कैलास राम, ई. नितेश कुमार उपाध्याय, जमुना कुशवाहा, सुबाष यादव, शेखर यादव, नीलम कुमारी, सुरूची कुमारी नेेहा कुमारी, अनीश कुमारी, सोनाली कुमारी के अलावे सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया.















No comments