Header Ads

Buxar Top News: किसान नेता मनोज कुमार सिंह को सहकारिता समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने जताई प्रसन्नता ..



यह बक्सर भाजपा के लिए गौरव की बात है. उन्होंने श्री सिंह को हार्दिक बधाई प्रेषित की हैं. उन्होंने कहा कि श्री सिंह के मनोनयन से दल को एक नई ऊर्जा मिलेगी. 
मनोज कुमार सिंह
- ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट के निवासी हैं मनोज कुमार सिंह.
- जिला भाजपा के नेताओं ने जताई प्रसन्नता.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले के ब्रम्हपुर प्रखंड के सिमरा गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सहकारिता समिति में राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है.

पुनीत सिंह ने बताया कि मनोज कुमार सिंह पार्टी के किसान मोर्चा के महामंत्री, आरटीएस मंच के प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं तथा वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य झारखंड प्रदेश के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने उनके मनोनयन पर कहा कि यह बक्सर भाजपा के लिए गौरव की बात है. उन्होंने श्री सिंह को हार्दिक बधाई प्रेषित की हैं. उन्होंने कहा कि श्री सिंह के मनोनयन से दल को एक नई ऊर्जा मिलेगी. 

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषनाथ पाठक, पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम, सिद्धनाथ सिंह, धीरेंद्र तिवारी, नंदजी सिंह, निर्भय राय, धनंजय राय, अरुण राय, संजय साह, विनोद राय, अशोक लाल, संतोष साह, दिलीप चंद्रवंशी, शंभू चंद्रवंशी, अशोक सिंह, सुशील राय अरविंद सिंह शैलेश मिश्रा, आशानंद सिंह, रवि राज गुप्ता, वकील रजक, सुनील पांडेय, जय प्रकाश राय, भुलेटन तिवारी, नंदलाल पंडित, दीपक सिंह समेत कई लोगों ने मनोज कुमार सिंह को बधाई दी है.

















No comments