Header Ads

दिनदहाड़े युवक से छीन लिए 90 हजार रुपये ..

ताजा मामले में नगर थाना क्षेत्र के महाराजा पेट्रोल पंप के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के ने एक व्यक्ति से 90 हज़ार रुपये छीन लिए और आराम से भाग निकले

- नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में महाराजा पेट्रोल पंप के पास हुई घटना.

- बाइक सवार अपराधियों ने दिया  घटना को अंजाम.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी नगर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में कमी आ रही है. जहां नगर में एक और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही वहीं नगर में झपट्टा मार गिरोह गैंग अभी भी पूर्व की भांति ही सक्रीय है. 

ताजा मामले में नगर थाना क्षेत्र के महाराजा पेट्रोल पंप के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के ने एक व्यक्ति से 90 हज़ार रुपये छीन लिए और आराम से भाग निकले. घटना के संदर्भ में मिली एसआई असलम शेर आ जानकारी के मुताबिक लड्डू शर्मा, पिता-झगरू शर्मा नामक व्यक्ति जो कि धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी गांव का रहने वाला है वह स्थानीय स्टेट बैंक की मेन रोड शाखा से अपने खाते से 90 हज़ार रुपये की निकासी कर गांव जा रहा था, इसी बीच दोपहर तकरीबन 2:30 बजे जैसे ही वह महाराजा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा पीछे से आ रहे बाइक सवार उच्चक्कों ने उसके हाथ से उसका बैग छीन लिया और आराम से भाग निकले. पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना तत्काल नगर थाने को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों के संदर्भ में सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं.  हालांकि, चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं.














No comments