Header Ads

अश्विनी चौबे के मंत्री बनाए जाने पर बक्सर में बंटी मिठाईयां, किसान मोर्चा के विजय जुलूस में शामिल हुए ददन पहलवान ..

जुलूस में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय तथा डुमराँव विधायक ददन पलवान मुख्य रूप से शामिल हुए. ढोल नगाड़ों गाजा बाजा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर व अबीर गुलाल लगाकर प्रसन्नता व्यक्त की

- बक्सर में बांटी मिठाईयां, नावानगर में निकाला गया विजय जुलूस

- नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार समेत गठबंधन जिंदाबाद के लगे नारे.



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सांसद अश्विनी चौबे के दोबारा राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद बक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है. नावानगर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में दूसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने और उनके मंत्रिमंडल में बक्सर से दूसरी बार सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जी को बनाए जाने पर विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय तथा डुमराँव विधायक ददन पलवान मुख्य रूप से शामिल हुए. ढोल नगाड़ों गाजा बाजा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर व अबीर गुलाल लगाकर प्रसन्नता व्यक्त की. कार्यकर्ताओं ने पूरे जोशो-खरोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता, नरेंद्र मोदी, एनडीए गठबंधन, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान तथा अश्विनी चौबे जिंदाबाद के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया. जुलूस में जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता चुन्नू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री धनजी पांडेय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के साथ-साथ सैकड़ों एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा.

इसके पूर्व चौबे के मंत्री पद शपथ लेने के बाद वीर कुँवर सिंह चौक पर जिला भाजपा के नेताओं ने आम जनता के बीच मिठाई बाँट खुशी मनाई. एनडीए प्रवक्ता अजय राय के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेताओं ने लोगो को मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त की. आयोजित कार्यक्रम में रामविनोद चौधरी , आदित्य चौधरी, मदन दुबे , हरिशंकर गुप्ता, शिवजी खेमका , वैकुंठ नाथ शर्मा, नथुनी चौधरी , राजेश सिन्हा, सुशील राय , नीकु तिवारी, मनोज राय, धनजी पांडेय, अजय वर्मा, चुन्नू राय, प्रमोद मिश्रा, विवेक चौधरी, अरुण कुमार गुप्ता माधुरी कुँवर , पूनम देवी , मीरा देवी समेत दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे.









No comments