Header Ads

Buxar Top News: आज का राशिफल ....



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर अलग-अलग राशि के जातकों के लिए आज कैसा रहेगा आज का दिन -
मेष (Aries): गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के कामकाज हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों पर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

वृषभ ( Taurus): विदेश गमन के सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।

मिथुन (Gemini): क्रोध पर काबू रखें। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। पूजा-पाठ में आज मन लगेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। दांपत्य जीवन में भी काफी सकारात्मकता नजर आएगी। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि उदासीनता के चलते और संदेह की वजह से आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

कन्या ( Virgo): आज मन परेशान रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।

तुला ( Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आप बहुत अधिक भावुक रहेंगे। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। मां की सेहत की चिंता हो सकती है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु (Sagittarius): उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरे होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा।

मकर (Capricorn): ईश्वर का नाम लेकर दिन की शुरूआत करें। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। गिरने-चोट लगने से बचने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी आज पैसे का लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

No comments