Buxar Top News: गोली के शिकार कमला कान्त तिवारी की हालत स्थिर, सामने आया अज्ञात बदमाशों का नाम ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को बक्सर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों की गोली का शिकार अम्बेेडकर चौक, आदर्श नगर निवासी कमलाकांत तिवारी का उपचार अभी भी वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस बीच वाराणसी पहुँची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है |
वहीं घायल श्री तिवारी ने बताया कि घटना के वक्त अपाची बाइक पर तीन सवार लोगों ने पीछा कर उन्हें गोली मारी दी | घायल अवस्था में ही कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद वे गिर पड़े और अचेत हो गए | उन्होंने कहा कि वे किसी को पहचानते नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि उनका उदेश्य किसी निर्दोष को फंसाना नहीं है। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है | जो दोषी हो उसका नाम इसमें शामिल किया जाए।
वाराणसी में घायल कमलाकांत तिवारी का उपचार चल रहा है। मैक्सवेल अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका सफल आपरेशन कर दिया है। छाती में फंसी गोली भी निकाल ली गई है।
हालांकि, फेफड़े में सुराख़ व दिल के पास खून का थक्का जमा होने के कारण हालत अब भी स्थिर बनी हुई है |
Post a Comment