BuxarTopNews: बच्चों की पढाई लिखाई तो दूर भोजन के भी पड़े लाले: लीलावती देवी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन द्वारा पिछले 24 मार्च से चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल के कड़ी में मंगलवार को दुसरे दिन भी समहरणालय के समक्ष सैकड़ो की संख्या में सेविका व सहायिका धरने पर बैठी रही।
धरना की अध्यक्षता सदर परियोजना की पुनम देवी ने किया जबकि संचालन जिला महासचिव लीलावती देवी ने की। धरना को संबोधित करते हुए पुनम चौबे ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण वर्ष 2011 के बाद से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई। तीन हजार और पन्द्रह सौ के मानदेय पर चार घंटा के बदले ग्यारह घंटा काम करना पड़ता है। जिसके फलस्वरूप बच्चों कर पढ़ाई लिखाई तो दुर भोजन पर भी लाले पड़े हुए है। साथ ही लीलावती देवी ने कहा कि दोनों सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बन्धुआ व खेत मजदुरों से भी बदतर स्थिति में जीने को मजबुर कर दी है। ऐसी स्थिति में जबतक हमारी मांगे पुरी नहीं होती तबतक हमारी हड़ताल चलती रहेगी। धरना के दौरान शारदा भारती, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, शकुन्तला देवी, रेणु कुमारी, सीता देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी समेत सैकड़ो की संख्या में सेविका सहायिका शामिल रही।
Post a Comment