Header Ads

Buxar Top News: राजपुर में हुई एक और हत्या ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गाँव में शुक्रवार की शाम लाठी से पीट-पीटकर एक 75 वर्षीय वृद्ध प्रकाश प्रजापति की हत्या कर दी गयी |
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रकाश प्रजापति तथा मुन्ना प्रजापति के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद था |
शुक्रवार की शाम विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया जिसमें प्रकाश प्रजपति के सिर में गंभीर चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में प्रयुक्त लाठी व घातक हथियार को भी बरामद कर लिया गया है |  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया |
मामले को लेकर मृतक के पुत्र द्वारा चार लोगों पर नामजद  प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमें दो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है |
राजपुर थानाक्षेत्र आज कल हत्याओं के लिए जाना जाने लगा है | अब देखना यह होगा कि हत्याओं का यह सिलसिला कब रुकता है?

No comments