Header Ads

Buxar Top News:पूर्णाहुति के साथ ही संपन्न हुआ दस दिवसीय श्रीअतिरूद्र यज्ञ


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  श्रीनाथ आश्रम चरित्रवन में आयोजित दस दिवसीय श्रीअतिरूद्र यज्ञ तथा श्रीचन्द्रमौलीश्वर महादेव की प्रतिष्ठा का स्वर्ण जयंती महोत्सव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
गुरूवार की देर शाम दीप दान का दिव्य दृश्य यज्ञ मण्डप को अलौकिक कर रहा था। आदिनाथ पीठाधिश्वर पूज्याति पूज्य सिद्ध समर्थ सद्गुरू त्रिलोकीनाथ जी महाराज ने स्वयं अन्य नाथ योगियों के साथ मण्डप में ज्योति जलाकर महाकाली, महालक्ष्मी तथा महासरस्वती का साविधि पूजन किया। यज्ञ मण्डप में शुक्रवार को आवाहित देवताओं, देवियों, स्थान देवताओं तथा सभी देवताओं के निमित आहुतियां समर्पित की गई। इसके पश्चात नाथ योगियों के बाबा जी मण्डप में उपस्थित हुए पूर्णाहुति के पश्चात घी का निरंतर धाराओं से अग्निदेव को तृप्त किया गया। जिसे वसोर्धारा कहा जाता है। यज्ञ विसर्जन के उपरान्त समान्य जनों के साथ महामण्डलेश्वर योगी शीलनाथ जी ने स्नान किया। इसे यज्ञानुष्ठान की भाषा में अवभृथ स्नान कहा जाता है। उक्त यज्ञ को सम्पन्न कराने में रामेश्वरनाथ राय, राजेन्द्र पाण्डेय, मोतरलाल केशरी, प्रदीप गुप्ता, रोहित चैरसिया, संतोष कुमार राय, ओमप्रकाश मिश्र, विजय सर्राफ, पप्पु दुबे समेत समस्त बक्सर वासियों का योगदान सराहनीय रहा।

No comments