Buxar Top News: अतिरुद्र महायज्ञ अनुष्ठान: ब्रम्ह की व्यापकता का हुआ सरस वर्णन ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर के
चरित्रवन स्थित श्रीनाथ आश्रम,
आदिनाथ अखाड़े के तेजोदीप्त परिसर में
चन्द्रमौलीश्वर महादेव की प्रतिष्ठा का स्वर्ण जयंती समारोह के साथ अतिरूद्र
महायज्ञ का दिव्य अनुष्ठान आदिनाथ पीठाधीश्वर सिद्ध मूर्ति त्रिलोकीनाथ जी महाराज
के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन कथा व्यास अचार्य गोपाल कृष्ण
सत्यम ने कथा के दौरान ब्रम्ह की व्यापकता का सरस वर्णन करते हुए प्रवचन प्रस्तुत
किया | वहीं महामण्डलेश्वर योगी शीलनाथ जी महाराज ने मन, वचन, कर्म की पवित्रता
को जीवन आवश्यक बतलाते हुए यज्ञ के द्वारा समस्त ब्रहमाण्ड की शुद्धि की प्रक्रिया
का वर्णन किया। अखाड़े के वयोवृद्ध व्यास पं. रामनाथ पाण्डेय ने लोकगीत के माध्यम
से भगवान शिव को कृपालुता का मनोहर वर्णन प्रस्तुत किया। वहीं काशी के विद्वान
आचार्य डॉ. युगल किशोर चतुर्वेदी द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है।
वहीं समान्य जन लोग गुरूवार की सुबह से ही यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य के भागी
बन रहे है। इसके अलावे आश्रम परिसर में अन्न क्षेत्र तथा निःशुल्क औषधालय की भी
व्यवस्था की गई है।
Post a Comment