Header Ads

Buxar Top News: पेड़ से लटकती मिली लाश, इलाके में हड़कंप ...


फाइल फोटो


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानाक्षेत्र के सपही गाँव में बीती रात एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती मिली | लाश मिलने से इलाके के सनसनी फैल गयी |
थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि बधार में पेड़ से एक व्यक्ति की लाश लटकी हुई है |सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे | शव को पेड़ से उतारा गया | मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही थी बाद में किसी ने बताया कि ये तो सपही गाँव के देव मुनी पांडेय के पुत्र हरेंद्र पांडेय(40 वर्ष) हैं | उस पर घर वालों को सूचना दी गयी | थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को मृतक  के भतीजे का तिलक था उसी दौरान दिन में हरेंद्र छत से गिर गए थे जिससे उनके पैर में मामूली फ्रैक्चर हो गया था | घरवालों ने कृष्णा ब्रम्ह के पास से उनका का इलाज कराया | उनके पैरों में कमाची बाँधी गयी थी | चिकित्सक ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी | फिर भी वह नहीं मान रहे थे और चलना फिरना जारी रखे हुए थे | रात को अचानक उन्होंने घर से कई कपड़े लिए और उन्ही के सहारे पेड़ से फांसी लगा ली | घरवालों को लगा कि वो कहीं आराम कर रहे होंगे | तभी अचानक सुबह यह सूचना मिली |
हालांकि, शादी - शुदा और बाल-बच्चेदार हरेंद्र ने इस तरह का काम क्यों किया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है |

No comments