BuxarTopNews: विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन का पिछले 24 मार्च से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गई। जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव लीलावती देवी ने की धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मजदुरी 18000रू, तीन हजार रू प्रतिमाह पेंशन, ई.पी.एफ., पी.एफ., ग्रेच्युटी, आई.सी.डी.एस. को निजिकरण एवं स्वयं सहायता समुह से बाहर रखा जाय आदि मांगो को लेकर अपनी अवाजों को बुलंद किया। सभा संबोधित करनेवालों में ए.आई.एस.एफ. के विमल यादव, पुनम देवी, ओमप्रकाश सिंह, संगीता देवी, शारदा भारवी शिक्षक, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आलम अंसारी, आशा कुमारी देवी, शारदा शर्मा, तारामुनी देवी, संजू देवी, समरावती, प्रेम कुमारी देवी, पुष्पा कुमारी, पंष्पा देवी, सावित्री देवी, प्रभात कुमार, सुनिता देवी समेत अन्य शामिल रही।
Post a Comment