Header Ads

Buxar Top News: मौकापरस्त लोगों से सावधान रहे मजदूर - डॉ. मनोज |


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आज मजदूर दिवस के अवसर पर चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कैलाश राम ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बहेलिया ने की।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप मे यूनियन के महासचिव डॉ मनोज यादव ने कहा कि यदि देश मे श्रमिक नही रहते तो देश की सारी विकास की योजनायें असफल हो जाती।साथ ही डॉ यादव ने कहा कि आज भी हमारे देश मे 1 अरब 25 करोड़ जनसंख्या वाले देश मे करीब 30 करोड़ मजदूर को एक समय खाने का भोजन नसीब नही होता है।फिर भी मेरा देश आजाद है।देश मे राजनीति करने वाले लोग को इसपर विचार करने की ज़रूरत है।आज भी देश मे गरीबी, लाचारी और भुखमरी के बावजूद भी देश को आगे बढ़ाने में मजदूरों की अहम भूमिका है।मजदूरों को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा कि बिहार राज्य असंगठित मजदूर योजना में स्वाभाविक मृत्यु पर मात्र 30 हजार रुपया एवं दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु पर 1 लाख रुपया मिलता है जो मजदूरों के साथ अन्याय है।उन्होंने मजदूरों के हितों की बात करते हुए मुवायजे को 4 लाख करने की मांग की एवं बिहार मजदूर स निर्माण कर्मकार योजना के तहत जो मजदूर 100 दिन  कार्य करते उसके बदले15 हज़ार प्रोत्साहन राशि दी जाती है उसे बढ़ाकर 50 हज़ार रुपया करने की मांग की गई।आज भी हमारे देश मे कुशल मजदूर 60 प्रतिशत है।उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी प्रकार का जुल्म और अत्याचार होता है तो उन्हें बख्शा नही जाएगा।मजदूरों के हित मे सोचने वाले राजनेताओं जो लोकसभा एवं विधानसभा में नियम बनाते है कभी भी मजदूर के विषय मे नही सोचते है इसलिए इन मौकापरस्त लोगो से सचेत रहने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा, नितेश उपाध्याय,शिवशंकर राम,रमेश चौरसिया,कैप्टन यमुना सिंह,भोला गोंड, निसार अहमद,हरिशंकर राम,दिलीप राम,नसीम शाह,हरिकृष्ण,सुनील मालाकार, सलीम साई, अमित,शैलेश,लालबाबू पासी,नसरू शाह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

No comments