Buxar Top News: पहली को छोड़ रचा रहा था दूसरी शादी, पुलिस के साथ पहुंची पत्नी, तब ...
![]() |
| फाइल इमेज |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाना एक युवक को महंगा पड़ गया | ब्रह्मपुर
थानान्तर्गत ओझवलिया में एक युवक के तिलक के दौरान ही उसकी पत्नी बच्चे के साथ आ
धमकी जिसके वहां अफरातफरी का माहौल बन गया | बाद में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हस्तक्षेप कर
युवक के छोटे भाई का तिलक चढ़वा दिया गया |
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ओझवलिया
गाँव के रहने वाले मोहन पाण्डेय का पुत्र दिलीप पाण्डेय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर
में किसी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था जहाँ उसका सम्बन्ध उसी कंपनी में काम
कर रही एक स्थानीय लड़की से हो गया जिससे उसने शादी कर ली | शादी से उसका एक 6 माह
का बच्चा भी है | अपनी इस शादी को छिपा कर उसने सिमरी के नियाजीपुर में अपनी दूसरी
शादी तय कर ली | शुक्रवार रात उसका तिलक आया हुआ था तभी बच्चे समेत उसकी पत्नी ब्रम्हपुर
थाना पुलिस के साथ ओझवलिया आ धमकी तब जाकर लड़के की सच्चाई लोगों के सामने आयी | पुलिस
ने मौके से युवक को हिरासत में ले लिया |
लड़के की गिरफ्तारी के बाद यह
समस्या खड़ी हो गयी की तिलक किसका चढ़े | तभी गाँव के लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक के
छोटे भाई जीतू पाण्डेय का तिलक चढ़वा दिया |
मामले में ज्यादा जानकारी के
लिए ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क
नहीं हो पाया |




Post a Comment