Buxar Top News: बारात में नाच के दौरान चली गोली, युवक को गंवानी पड़ी आँख...
![]() |
| file image |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बारात में नाच
देखना एक युवक को महंगा पड़ गया | बारातियों द्वारा मस्ती में की फ़ायरिंग में एक
युवक को गोली लग गयी जिससे उसकी आँख क्षतिग्रस्त हो गयी |
धनसोई थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार शुक्रवार को धनसोई थानाक्षेत्र के पर्वतचक गांव में बारात में नाच के दौरान बरातियों ने जमकर फायरिंग की जिसमें एक सिकरौल थानाक्षेत्र के रहने वाले चन्द्र राजभर नामक युवक को गोली जा लगी | गोली लगने की सूचना मिलते ही बरात में अफरा-तफरी मच गयी | युवक धनसोई थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में तिलक समारोह में आया था | तिलक समारोह में किसी ने उससे कहा कि पास के गांव पर्वतचक में नाच आया है | वह नाच देखने के लिए पर्वतचक गांव पहुंचा जहाँ बाराती फ़ायरिंग कर रहे थे | इसी बीच एक गोली लालचन्द्र राजभर को जा लगी | स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनासोईं थाने की पुलिस को दिया | जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन-फानन में राजपुर पीएचसी में इलाज कराया | जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया | उन्होंने बताया कि युवक की आँख की स्थिति ठीक नहीं लग रही है | मामले में अज्ञात बाराती के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है |

Post a Comment