Header Ads

Buxar Top News: खेतो में पराली जलाने की परंपरा खेती के लिए अशुभ संकेत - बीडीओ |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिले के राजपुर प्रखंड स्थित ई किसान भवन के परिसर में आत्मा द्वारा एक दिवसीय खरीफ अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद, आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवनंदन राम व प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा किया गया वही मंच संचालन बक्सर बी टी एम सौरभ कुमार ने की। 
किसानों को संबोधित करते हुए बी डी ओ अजय कुमार ने कहा कि गुणवत्तायुक्त खेती हेतु मिट्टी का अहम योगदान है परंतु खेतो में पराली जलाना परम्परा बन चुका है जो भविष्य की उन्नत किसानी हेतु अशुभ संकेत है। उन्होंने पराली न जलाने की नसीहत देते हुए इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया। आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवनंदन राम ने बीज टीकाकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मा द्वारा समूह निर्माण कर कृषि योजनाओ में भागीदार बने। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशिल कुमार ने खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती, तनावरोधी धान, संकर धान, बीज ग्राम, सामुदायिक नर्सरी इत्यादि योजना हेतु लाभुको के चयन में समूह को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी योजनाओं में कृषक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी रामा सिंह, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक राजेश रॉय, सहायक तकनिकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय, कृषि समन्वयक रमेशचंद, अरुण कुमार, धनञ्जय राय, आत्मकर्मी चन्दन कुमार सिंह सहित प्रगतिशील कृषक मनोज कुमार, कपिलदेव पासवान सहित सैकड़ों कृषक मौजूद थे।

No comments