Buxar Top News: दूसरी शादी के चक्कर में पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारा ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत ओझवलियां गाँव में एक पति द्वारा इंसानियत की सारी हदें पार कर अपनी पत्नी
को जलाकर मारने का मामला सामने आया है |
मामले
में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे ओझवलियां गांव की रहने वाले
लक्षुमण साह की पत्नी शकुंती देवी अपने कमरे में रात में सोई हुई थी तभी उसके पति ससुर
तथा ननद ने ने किरोसिन तेल डालकर जिंदा जला
दिया | महिला जब जलने लगी तो सभी आरोपी दरवाजा बंद कर भाग गए | हालांकि, महिला ने
हिम्मत दिखाई और जली अवस्था में ही मौका पा कर अपने घर वालों को फ़ोन कर दिया | इस
घटना की जानकारी सुबह तक गाँव वालों को भी नहीं हो पायी थी जबकि सुबह उसके दरवाजे
पर ही बैठ कर किसी मामले की पंचायत हो रही थी | शकुंती के नैहर वालों तथा पुलिस के
पहुँचने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली | पुलिस ने महिला को रघुनाथपुर पीएचसी
में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज
के लिए महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया | जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़
दिया | थानाध्यक्ष दयानंद सिंह शिवकांती ने बताया कि उसका पति और उसके ससुराल वाले
दूसरी शादी कराने के चक्कर में थे | जब उसने इसका विरोध किया तो जलाकर मार डालने की
कोशिश की गई | थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवकांती देवी के बयान पर उसके पति लक्ष्मण
साह, ससुर भिरुंग
साह तथा ननद राधिका देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है | तथा पुलिस ने
मामले में उसके ससुर भिरुंग साह को गिरफ्तार भी कर लिया है | वहीँ पति व ननद अब भी
फरार है |
तीन
साल की मासूम बच्ची के सिर से उठा माँ की ममता का साया: थानाध्यक्ष
ने बताया कि औरंगाबाद जिले के रायपुरा गांव के रहने वाले गुप्ता साह की पुत्री शकुंती
देवी की शादी ब्रहम्पुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव के भिरुंग साह के पुत्र लक्ष्मण
साह के साथ वर्ष 2013 में हुई
थी | वर्ष 2014 में उसे एक लड़की हुई थी जो अब तीन साल की है | इस घटना के बाद
मासूम बच्ची के सर से माँ ममता का साया उठ गया है | इस घटना के बाद वह अनाथ बनकर रहने के लिए मजबूर हो गयी है |
Post a Comment