Buxar Top News: धनसोई गोली काण्ड, अपने ने ही मारी थी वृद्ध किसान को गोली ...
बक्सर टॉप न्यूज़,
बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत पठकवलिया गाँव में शुक्रवार की सुबह करीब
ढाई बजे एक किसान गोरखनाथ मिश्रा को गोली मार दी गयी थी | मामले में घायल के फर्द
बयान पर गाँव के ही अनीष मिश्रा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है |
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा
ने बताया कि जख्मी किसान ने पुलिस को बताया कि रात को जब वह खलिहान में सोए हुए थे
तभी उनको अनीष मिश्रा ने आकर गोली मार दी | थानाध्यक्ष ने बताया कि अनीष घायल
किसान का पटीदार ही है तथा उन लोगों का आपस में पुराना जमीनी विवाद था जिसको लेकर
इस वारदात को अंजाम दिया गया है | उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के
लिए छापेमारी की जा रही है |
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह करीब
ढाई बजे धनसोई थानाक्षेत्र के पठकवलिया गाँव स्थानीय निवासी गोरखनाथ मिश्रा (80
वर्ष) को उस समय गोली मार दी गयी थी जब वह अपने खलिहान में सोए हुए थे तभी | उन्हें
दो गोलियां लगी थी | घटना के बाद आनन-फानन में वृद्ध को
बक्सर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें बनारस
रेफर कर दिया गया था |
Post a Comment