Header Ads

Buxar Top News: डीआईजी पहुंचे बक्सर, जिले में बढ़ते अपराध पर की चर्चा |


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को शाहाबाद क्षेत्र के डीआइजी मो. रहमान बक्सर पहुंचे | उन्होंने बक्सर एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया | इस दौरान सभी फाइलों को एक-एक कर बारीकी से जांच तथा लंबित मामलों को शीघ्र ही निबटाने का भी आदेश दिया |
डीआइजी ने सर्वप्रथम बक्सर एसडीपीओ शैशव यादव के कार्यालय का निरीक्षण किया | उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निबटाने कि बात कही |  मौके पर आरक्षी उपाधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा, हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार से बढ़ते हुए अपराध पर भी चर्चा की |
उन्होंने शराब कारोबारियों तथा ताड़ी विक्रेताओं पर भी नकेल कसने की बात कही उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाए | लोगों को शराब से होनेवाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाए |  
उन्होंने सरकारी चावल गबन करने वाले मिलरों पर भी कारवाई की बात कही | सदर अनुमंडल का निरीक्षण करने बाद उन्होंने डुमरांव डीएसपी के कार्यालय का भी निरीक्षण किया |




No comments