Header Ads

Buxar Top News: विश्व के प्रथम पत्रकार की मनाई गयी जयंती ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विश्व संवाद केन्द्र के तत्वाधान में नगर के गोयल धर्मशाला में नारद जयंती मनाई गई। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद के व्यक्तित्व और कृतित्व के उपर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कथा वाचक डा. रामनाथ ओझा ने किया। वतौर मुख्य अतिथि कृष्णकांत ओझा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सूचनाओं सम्यक प्रवाह ही विकसित राष्ट्र की आधरशिला है। भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में है जिसमें देवर्षि नारद की भूमिका महत्वपूर्ण व सराहनीय है। प्रचीन गौरवमयी भारत में सूचनातंत्र एक व्यापक सर्वस्पर्शी व्यवस्था के रूप में स्थापित था। देवर्षि नारद राज सता को निरंतर लोक से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करते थे। डा. ओझा ने कहा कि देवर्षि नारद ने घटनाओं से र्निलिप्त होकर जनहितकारी आदर्श स्थापित किया वह पत्रकारिता के लिए अनुकरणीय हैं। मौके पर अतुल मोहन प्रसाद, अविनाश उपाध्याय, रविन्द्र नाथ राय, चंदन प्रकाश, र्निभय राय, जगदीशचन्द्र पाण्डेय, मृत्यूंजय सिंह, अविनाश सिंह, राहुल, मनोज तिवारी समेत अन्य ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया। 




No comments