Buxar Top News: पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को पं.
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बक्सर विधान
सभा द्वारा रामलीला मंच पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला शुभारम्भ पं. दीनदयान उपाध्याय के तैलचित्र पर जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, चौसा प्रखण्ड प्रमुख सुनीता देवी, प्रवासी राजकिशोर शर्मा, प्रदीप दुबे, परशुराम चतुर्वेदी
एवं ज्ञानेश्वर गोड़ द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर
किया गया।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षक प्रो.
सच्चितानन्द सिन्हा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय वो दीप थे जिन्होंने खुद जलकर पूरे भारत को प्रकाशित
करने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा। दुसरे सत्र में प्रदीप दुबे ने
केन्द्र सरकार की चल रही योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताने की अनुरोध
कार्यकर्ताओं से किये। तीसरे सत्र में सतीशचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पं. दीनदयाल
शताब्दी वर्ष को र्निधन कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। चैथे
सत्र में जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते
हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सम्मान को बढ़ाया है। आज अमेरिका, रूस जैसे देश भी
भारत से घबराने लगे है। प्रशिक्षण वर्ग में नवीन निश्चल चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, आदित्य चौधरी, मजीद आलम, जगदीश राम, हिरामन पासवान, सुनील सिंह अनिल
तिवारी, जयप्रकाश चौबे,
शैलेश राय, निर्भय राय, नीलम सहाय, मदन दुबे, संजय साह, श्रीमन तिवारी, अवधेश पाठक समेत
अन्य शामिल रहे।
Post a Comment