Buxar Top News: भाजपा नेता स्व. राम नारायण राम की स्मृति सह पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की हुई चर्चा ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी
द्वारा स्थानीय रामलीला मंच पर पूर्व विधायक स्व. रामनारायण स्मृति सह पुण्यतिथि
दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह व संचालन
जिला महामंत्री धीरेन्द्र तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यापति
पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रामनारायण राम जैसा विधायक और नेता मिलना
आज के समय में असंभव हैं। उन्होंने अपना सामाजिक जीवन शिक्षक के रूप में शुरू किया
था। आपातकाल के दौरान वे राजनीति से जुड़े और शिक्षक की नौकरी छोड़ कर 1980 में भाजपा से पहली
बार राजपुर विधान सभा से चुनाव लड़ा। जिसमें मात्र 600 मतों अंतर से चुनाव हार गये। वे 1985 तथा 1990 का विधानसभा का
चुनाव राजपुर विधानसभा से जीता। वे आजीवन एक कार्यकर्ता की तरह दल से जुड़े रहे।
उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। समारोह को किसान मोर्चा के
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी, ओमप्रकाश भुवन, चैधरी बिनोद राय, समाजसेवी कमलेश
सिंह, विंध्याचल सिंह,
डाॅ. सच्चिदानंद सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष
राजवंश सिंह, महिला नेत्री पूनम देवी, नर्वदेश्वर तिवारी, इंदू देवी, सुखदेव राय, जनार्दन राय, चंदन राम, आदित्य चैधरी, नवीन निश्चल
चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। लोगों ने उनके चित्र पर मल्यार्पण कर अपनी सच्ची
श्रद्धांजली निवेदित किया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, सुनिल सिंह, सुशील राय, मिठाई सिंह, संतोष सिंह, इंद्रलेश पाठक, सिद्धेश्वरानंद
बक्सरी, प्रदीप केशरी,
अमर जायसवाल, श्री भगवान राम, भरत प्रधान, बटेश्वर मिश्रा, मिथिलेश राय, ओमजी यादव, मिथुन तिवारी, मदन दूबे आदि मौजूद
रहे।





Post a Comment