Buxar Top News: जिले में लगातार दो अधिकारियों की मौत है गंभीर विषय, जाँच की जरुरत - अश्विनी कुमार चौबे ।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की दु:खद मौत की ख़बर सुनकर बक्सर पहुंचे.
- कहा, हँसमुख पदाधिकारी थे अकरम, कभी नहीं बताई व्यथा.
- मामलों की गहराई से जाँच की बताई ज़रूरत.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की दु:खद मौत की ख़बर सुनकर बक्सर पहुंचे. उन्होंने अधिकारी के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में पिछले तीन माह के अंदर कोई दो घटनाओं ने देश स्तर पर सुर्खियां बटोरी है. हालांकि तीन माह पहले हुई पूर्व जिलाधिकारी मुकेश पांडेय की आत्महत्या से इस घटना का कोई कनेक्शन नहीं है, फिर भी गहराई में जाकर मामलों की जांच करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हंसमुख पदाधिकारी तौकीर अकरम कई बैठकों के दौरान भी जब भी उनसे मिले तो उन्होंने अपनी समस्या को उनके समक्ष नहीं रखा. उन्होंने कभी यह भी नहीं बताया कि उनका वेतन बंद है. सांसद ने बताया कि अकरम साहब के मामा फैज अकरम से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं घटना के बाद उन्हें बेहद दुख हुआ है. सांसद ने बताया कि गोकुल जलाशय परियोजना के उद्घाटन में उनके आने की सभी व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के आवास पर देर रात तक समय बिताया. जिसके पश्चात वहां से उन्होंने हंसते हुए विदाई ली थी. लेकिन किसी को क्या पता था कि हंसता हुआ व्यक्ति को सब को रोता हुआ छोड़ कर चला जाए.
दूसरी तरफ जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार, सदर अनुमंडल अधिकारी गौतम कुमार, आरक्षी उपाधीक्षक शैशव यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे.सब अपने प्रिय पदाधिकारी की मौत पर स्तब्ध थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना ले जाया गया.









Post a Comment