Buxar Top News: रहस्य से उठा पर्दा: सर में गंभीर चोट से हुई युवक की मौत नाहक बदनाम हो गई मछली ..
कोरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में गुरुवार को एक युवक की मौत मछली के ज़हर से नहीं हुई थी.
- सड़क पर गिरने से सर में लगी थी चोट.
- युवक ने नहीं पकड़ी थी मछली.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कोरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई. इलाके में चर्चा हुई थी कि युवक की मौत मछली के काटने से हो गई. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उसे दिल का दौरा पड़ा. हालांकि इस मामले में जब थाना प्रभारी राकेश सोरेन से बात की तो उन्होंने मामला कुछ और ही बताया. उनका कहना है की गांव के रहने वाले मूसा यादव के लड़के को गांव में ही स्थित एक गड्ढे में मछली मारने के दौरान एक बड़ी मछली मिली. बड़ी मछली सभी के लिए कौतूहल का विषय थी उस युवक ने मछली के साथ फोटो खिंचवाया तथा लोगों को भी इस अनोखी मछली को दिखाने के बाद वह मछली को घर लेकर गया. जहां प्रेम पूर्वक मछली को काटकर सभी लोगों ने उसका भोजन किया. वहीं दूसरी तरफ गांव के रहने वाले अंजन ततवा का पुत्र भी उसी गड्ढे में कुछ दूरी पर मछली मार रहा था मछली मारने के बाद वह जब उठा और घर को चलने को हुआ तभी अचानक से पैर फिसलने के कारण सड़क पर गिर गया और पीसीसी सड़क पर गिरने के कारण उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई. आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे उसके घर तक पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. दूसरी तरफ गांव में यह अफवाह फैली की मछली के जहर से युवक की मौत हो गई.
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यता की जांच करती तब तक मछली के काटने से युवक की मौत की अफ़वाह जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गई. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सोरेन ने बताया कि मामले के जांच की गई तो पाया गया के युवक की मौत सड़क पर गिरने और सिर में चोट लगने के कारण हुई है. ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि मृतक की दो शादियां हुई थी पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे थे. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी भी फिलवक्त गर्भवती है ऐसे में उसके परिवार के सामने युवक की मौत एक दुखदाई घटना है. दुखदाई घटना के रूप में सामने आई है दूसरी तरफ अजूबा बनी मछली भी मछली भी यादव परिवार का ग्रास बन चुकी है..







Post a Comment