Buxar Top News: बुरी ख़बर: डीएम ओएसडी, तौकीर अकरम ने की आत्महत्या घर में ही लगा ली फांसी..
वरीय उपसमाहर्ता तौकीर अकरम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
- दबाव को बताया जा रहा था आत्महत्या की वजह.
भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: वरीय उपसमाहर्ता तौकीर अकरम जो कि भू-अर्जन सह डीएम ओएसडी बक्सर भी थे ने रविवार की सुबह 4 बजे वीर कुँवर सिंह कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सुबह उनका शव कमरे में लटकता मिला. सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या का जिम्मेवार किसी को भी नही बताया है.
42 वी BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में आए अधिकारी तौकीर अकरम सेवानिवृत्त आईएएस फैज अकरम के भांजे थे. उनका पूरा परिवार फुलवारीशरीफ पटना में रहा करता है.उन्होंने वीर कुँवर सिंह कॉलोनी में किराए का फ्लैट ले रखा था. पत्नी अभी कुछ दिन पूर्व पटना गयी थीं. फ़िलवक्त उनकी माँ उनके साथ थी. बेटे की आत्महत्या के बाद वह बेसुध हैं. घटना के कारणों के संबंध में बताया जा रहा है कि उन पर अत्यधिक दबाव था. कहा जा रहा है कि भू अर्जन पदाधिकारी रहते हुए उन पर कई तरह के आरोप लगे थे. जिनकी विभागीय जांच भी की जा रही थी.
इसी संबंध में पटना में हुई बैठक से लौटकर बक्सर आए थे. जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया. इस दुखदाई घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. दूसरी ओर इस घटना के बाद फोरलेन के निर्माण कार्य पर भी ग्रहण लगता नजर आ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर करें वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं.









Post a Comment