Buxar Top News: रानी पद्मावती के सम्मान में, किया बाबू वीर कुंवर सिंह का घोर अपमान ..
भाजपा नेताओं ने अमर योद्धा का किया गया अपमान.
- भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया कृत्य.
- बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ता ने किया एक ही काम.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पद्मावती फिल्म के विरोध में जहां एक और नगर में पुतला दहन तथा विशाल रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया वही इस आयोजन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का घोर अपमान आयोजन में शामिल लोगों ने कर दिया. दरअसल, नगर भ्रमण के बाद जब सभी नेता वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचे तो उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना शुरू किया. इस दौरान कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी भाजपाईयों तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने जोश में होश खो दिया तथा उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो कहीं से भी उचित नहीं था. माल्यार्पण करते समय उन्हें इस बात का भान नहीं रहा कि उन्होंने अपने जूते नहीं उतारें हैं. जूते पहने हुए वह वीर बाँकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर जा चढ़े. गौर करने वाली बात यह है जूता पहन कर माल्यार्पण करने वालों में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता भी शामिल थे. वही जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी मौके पर पर मौजूद थे, लेकिन संभवत: उन्हे भी यह नज़ारा दिखाई नहीं दिया और सरेआम महापुरुष का अपमान होते रहा.
बहरहाल, इस तरह की घटना ने यह साबित कर दिया है के लोगों का विरोध किसी अपमान का बदला लेने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ टीआरपी बटोरने के लिए है. जिसके दौरान उन्हें किसी के सम्मान तथा अपमान की चिंता नहीं है.
ऐसे इस प्रकार महान नेताओं के द्वारा पता नहीं और कितनी बार महापुरुष अपमानित होते रहेंगे.








Post a Comment