Buxar Top News: इंटर की छात्रा के अपहरण के आरोप में महिला समेत तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज ..
छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है.
- सेंटअप का एग्जाम देने गयी थी छात्रा.
- प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है मामला.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. ऐसा डुमराव थाना क्षेत्र के चार मोटीया ईनार के रहने वाले व्यक्ति ने डुमराँव थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है की छात्रा 15 नवंबर को सेंट अप का एग्जाम देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक जब वह लौटकर घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई. काफी खोजबीन के बाद मालूम चला कि नामजद जाए अभियुक्तों ने उसका अपहरण कर लिया है. मामले में पीड़ित पिता ने एक महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वहीं थानाध्यक्ष की माने तो प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. बहरहाल, पुलिस मामले में अपने ढंग से जांच की बात कह रही है. जिसके बाद ही सत्य खुलकर सामने आएगा.







Post a Comment