Buxar Top News: नितीश की नीतियां मुखियों को नहीं हैं पसंद, मानव श्रृंखला का होगा बहिष्कार ..
नितीश सरकार लगातार मुखियों के अधिकारों में कटौती कर उनको अपमानित करने का काम कर रही है.
- सरकार की नीतियो के बहिष्कार का लिया निर्णय.
- सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय मानव श्रृंखला का होगा बहिष्कार.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नावानगर प्रखंड मुखिया संघ की नावानगर प्रखंड मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया ओम प्रकाश सिंह ने की. बैठक मे सर्वप्रथम सर्वसम्मति से सभी ने 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. बैठक में मुखिया संघ ने कहा कि नितीश सरकार लगातार मुखियों के अधिकारों में कटौती कर उनको अपमानित करने का काम कर रही है. इसलिए मुखिया संघ ने भी सरकार की नीतियो का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इसी क्रम मे मुखिया संघ 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखंला का बहिष्कार करेगा.
बैठक मे बाबु गंज इंगलिश पंचायत के मुखिया सत्येंद्र सिंह, मणिया पंचायत मुखिया - जय प्रकाश सिंह, वैना पंचायत मुखिया वीरेन्द्र चौधरी, सिकरौल पंचायत के मुखिया मुखिया मुखिया- विभोर द्विवेदी, भदार पंचायत के मुखिया हवलदार बैठा, सोनवर्षा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू पटेल, नवानगर पंचायत के मुखिया मुखिया मुन्ना सिंह, गिरधर वरांव पंचायत के मुन्ना यादव, आथर पंचायत के मुखिया मुखिया मुन्ना, कडसर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह सहित कई मुखिया उपस्थित थे.
Post a Comment