Header Ads

पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर में लगी आग लाखों की संपत्ति राख ..

राजस्व कर्मचारी अमितेश राय द्वारा करते हुए जले सामानों की आकलन कर रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंप दी है. जिसके पश्चात मुआवजे की राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है

- धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष है ब्रजेश सिंह.

- अंचलाधिकारी को दी गई जांच की रिपोर्ट.


बक्सर टाप न्यूज, बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश सिंह के घर सोमवार के रात अचानक आग लगने से कपड़े, गहने, फ्रिज सहित लाखो रूपये के समान जल कर राख हो गए, ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण ब्रजेश सिंह के स्टोर रूम मे रखे सभी समान जलकर राख हो गए. सुबह जब रूम खुला तो सब दंग रह गए. घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई, जिसकी जांच राजस्व कर्मचारी अमितेश राय द्वारा करते हुए जले सामानों की आकलन कर रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंप दी है. जिसके पश्चात मुआवजे की राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है.

- शंकर पांडेय की रिपोर्ट











No comments