Header Ads

ईवीएम को लेकर भ्रांतियां होंगी दूर, प्रशासन दे रहा प्रयोग का तकनीकी प्रशिक्षण ..

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को वीवीपैट और ईवीएम का उपयोग करते हुए अपना वोट कैसे दे इसका प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया तथा ईवीएम की बारीकियों से अवगत हुए


- पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण.

- जिले भर में चल रहा है कोई मतदाता छूटे ना अभियान.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत लोकसभा चुनाव में बक्सर जिला के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम तथा वीवीपैट से मतदान कराए जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के दिशा निर्देश में जिले भर के विभिन्न स्थानों पर ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें "कोई मतदाता ना छूटे" अभियान के तहत सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकृत करने तथा सभी को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने का लक्ष्य जिलाधिकारी द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को भी दिया गया है.


पुलिस क्लब में चला जगरूकता अभियान:

इसी क्रम में बक्सर पुलिस लाइन में ईवीएम वीवीपैट को लेकर पुलिस कर्मियों के बीच जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को वीवीपैट और ईवीएम का उपयोग करते हुए अपना वोट कैसे दे इसका प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया तथा ईवीएम की बारीकियों से अवगत हुए.

इस बाबत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि वीवीपैट तथा ईवीएम को लेकर लोगों के बीच भ्रांतियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से जिला प्रशासन अभियान चला रहा है, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.आगे भी यह कार्यक्रम नियमित रूप से चलता रहेगा.











No comments